देश की खबरें | भगत ने जापान पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तोक्यो में हाल में संपन्न हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के एसएल3 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
नयी दिल्ली, 13 नवंबर पैरा एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तोक्यो में हाल में संपन्न हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के एसएल3 एकल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
भगत ने रविवार को हुए फाइनल में हमवतन मनोज सरकार को 38 मिनट में 21-16 21-19 से हराया।
मिश्रित युगल में भगत और मनीषा रामदास को यैंग जियानयुआन और यैंग क्यू शिया की चीन की जोड़ी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि सुकांत कदम को एकल एसएल4 वर्ग के सेमीफाइनल में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन के खिलाफ शिकस्त के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
इसी वर्ग के सेमीफाइनल में हार के बाद भारत के तरुण को भी कांस्य पदक मिला।
नेहल गुप्ता और नवीन शिवकुमार ने पुरुष युगल एसएल3-एसएल4 वर्ग में दीप रंजन बिसोयी और मनोज सरकार की हमवतन जोड़ी को फाइनल में 21-19 18-21 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
मनीषा जोशी ने महिला एसएल3 वर्ग में कांस्य पदक जीता जबकि हार्दिक मक्कड़ और आर रघुपति ने पुरुष युगल एसयू5 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
तुलसीमैती मुरुगेसन ने महिला एसयू5 वर्ग में रजत जबकि मनीषा रामदास ने कांस्य पदक जीता।
मानसी जोशी और तुलसीमैती की जोड़ी ने भी महिला युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2023 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

