खेल की खबरें | भगत, कदम दुबई पैरा बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम तीसरे दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को अपने-अपने वर्ग के अंतिम-चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे।

दुबई, तीन अप्रैल भारतीय खिलाड़ी प्रमोद भगत और सुकांत कदम तीसरे दुबई पैरा बैडमिंटन टूर्नामेंट में शनिवार को अपने-अपने वर्ग के अंतिम-चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे।

‘एसएल तीन’ वर्ग में दुनिया के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी भगत ने सेमीफाइनल में मलेशिया के मोहम्मद हुजैरी अब्दुल मालेक को 21-7, 21-17 से हराया।

फाइनल में उनका सामना कुमार नितेश से होगा।

पुरूष युगल में भगत और मनोज सरकार की जोड़ी ने सेमीफाइनल में मोहम्मद अरवाज अंसारी एवं दीप रंजन बिसोई की जोड़ी को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 21-19, 23-21 से हराया। फाइनल में उनका सामना कदम एवं नितेश की जोड़ी से होगा।

भगत तथा पलक कोहली की मिश्रित युगल जोड़ी को हालांकि सेमीफाइनल में फ्रांस की लुकास माजुर और फौस्तिने नोएल की जोड़ी से 17-21, 5-21 से हार का सामना करना पड़ा।

‘एसएल चार’ वर्ग के सेमीफाइनल में कदम ने जर्मनी के मार्सेल एडम को आसानी से 21-11, 21-11 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान