एजेंसी न्यूज

UP: भदोही जिले में एक युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार

भदोही जिले की सुरयावा थाना पुलिस ने रविवार को एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

UP: भदोही जिले में एक युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

भदोही (उप्र), सात मई: भदोही जिले की सुरयावा थाना पुलिस ने रविवार को एक युवती के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. सुरयावा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विपिन सिंह ने रविवार को बताया कि मामले में थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर आरोपी युवक निजाम अली को आज महजूदा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया. यह भी पढ़ें: UP Shocker: कन्नौज में 7 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दुष्कर्म के बाद आंख फोड़ने के साथ ही प्राइवेट भी पार्ट भी काटा, तड़प कर मौत

पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के हवाले से एसएचओ ने बताया कि आरोपी युवक निजाम अली अपनी पड़ोस की 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद अकसर उसके साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करता था. उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को उसके खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी और आपराधिक धमकी समेत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

एसएचओ ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान, अदालत में कलम बंद बयान और मेडिकल जांच में दुष्‍कर्म की पुष्टि के बाद मामले में बलात्कार की धारा (376) बढ़ाकर आरोपी निज़ाम अली को आज महजूदा बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्‍होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).