खेल की खबरें | बेहतर संवाद से मजबूत रक्षण में भी सेंध लगा सकते हैं : हाकी स्ट्राइकर मंदीप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर मंदीप सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम में शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के रक्षण में सेंध लगाने में सक्षम है।

तोक्यो, 22 जुलाई भारतीय हॉकी टीम के स्ट्राइकर मंदीप सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम में शुक्रवार से शुरू होने वाले तोक्यो ओलंपिक खेलों में किसी भी प्रतिद्वंद्वी के रक्षण में सेंध लगाने में सक्षम है।

मंदीप ने 2013 में सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था और वह भारतीय टीम के सबसे अनुभवी स्ट्राइकर हैं।

जालंधर के रहने वाले इस 26 वर्षीय फारवर्ड ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझ पर किसी तरह का अतिरिक्त दबाव है क्योंकि बाकी खिलाड़ियों से मुझे अच्छा सहयोग मिलता है। हमारे बीच मैदान अच्छा संवाद बना रहता है और किसी अच्छे दिन पर हम सबसे मजबूत रक्षापंक्ति में भी सेंध लगा सकते हैं।’’

मंदीप देश की तरफ से 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं लेकिन वह पहली बार ओलंपिक में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पिछले डेढ़ साल से बेंगलुरू के साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में जैव सुरक्षित वातावरण में अभ्यास कर रही है और ओलंपिक में भाग ले रही अन्य टीमों से बेहतर स्थिति में है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कोविड प्रोटोकॉल से अच्छी तरह से अवगत हैं। यहां हमारा हर सुबह परीक्षण होता है। यह बेहद आसान प्रक्रिया है और शाम तक परिणाम भी आ जाता है। ’’

मंदीप ने कहा, ‘‘अब तक बहुत अच्छा रहा है। हवाई अड्डे पर परीक्षण और अन्य औपचारिकताओं के कारण समय लगा लेकिन जब से हम खेल गांव में पहुंचे हैं सब कुछ बहुत अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खाना बहुत अच्छा है और हर दिन कुछ भारतीय व्यंजन भी परोसे जाते हैं। सहयोगी स्टाफ भी सुनिश्चित कर रहा है कि हम अपने पहले मैच से पूर्व शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छी स्थिति में रहें।’’

भारत शनिवार को अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से खेलेगा और मंदीप ने कहा कि वे इसके लिये तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अब अन्य टीमों के साथ बातचीत की अनुमति मिल गयी है। आज पहली बार हमें मुख्य मैदान पर खेलने का अवसर मिला और निसंदेह यह शानदार स्टेडियम है। हम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच के लिये बेताब हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट