देश की खबरें | दिल्ली में बेनिटो जुआरेज अंडरपास का लोकार्पण किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यहां बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन किया जिसके जरिये, दिल्ली हवाई अड्डे से गुरुग्राम जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा और उनका समय बचेगा।

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यहां बेनिटो जुआरेज अंडरपास का उद्घाटन किया जिसके जरिये, दिल्ली हवाई अड्डे से गुरुग्राम जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा और उनका समय बचेगा।

अधिकारियों ने बताया कि 1.2 किलोमीटर लंबे ‘वाई’ आकार के अंडरपास से हवाई अड्डे, चाणक्यपुरी और एम्स के बीच भी संपर्क में सुधार होगा।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, “ बेनिटो जुआरेज मार्ग पर 1.2 किलोमीटर के आधुनिक वाई आकार के अंडरपास के लोकार्पण से गुरुग्राम और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लाखों लोगों को रोजाना जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। समय की बचत के आर्थिक मूल्य को जोड़ते हुए, ये अंडरपास हर साल दिल्लीवासियों के लिए 18 करोड़ रुपये बचाएगा। सबको बहुत बहुत बधाई।”

आठ बार समयसीमा पूरी होने के बाद इस अंडरपास का निर्माण पूरा हो सका। इस सुविधा के लोकार्पण के बाद, हवाई अड्डे और गुरुग्राम से एम्स, चाणक्यपुरी और यशवंत प्लेस तक की यात्रा करने वाले लोगों को अब आउटर रिंग रोड, धौला कुआं और राव तुला राम मार्ग पर ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह अंडरपास दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री वेंकटेश्वर कॉलेज के पास शुरू होता है और साउथ कैंपस मेट्रो स्टेशन के नीचे से रिंग रोड तक जाता है।

इसकी एक शाखा सैन मार्टिन रोड पर खुलती है और दूसरी रिंग रोड से मोती बाग तक जाती है। अधिकारियों ने कहा कि नवनिर्मित अंडरपास से यात्रियों के आठ से 10 मिनट की बचत होगी। इस परियोजना की शुरुआत 2015 में हुई थी और इसे अक्टूबर 2017 तक पूरा किया जाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी