देश की खबरें | बेंगलुरु : परीक्षा से बचने के लिए स्कूल में बम की अफवाह फैलाने वाले छात्र को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में 10वीं के एक छात्र को कथित तौर पर स्कूल में बम होने का अफवाह फैलाने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

बेंगलुरु, 19 जुलाई बेंगलुरु में 10वीं के एक छात्र को कथित तौर पर स्कूल में बम होने का अफवाह फैलाने के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि छात्र ने यह अफवाह परीक्षा स्थगित कराने की मंशा से फैलाई। जांच में शामिल पुलिस ने बताया कि छात्र की परीक्षा 21 जुलाई को थी, लेकिन तैयारी नहीं होने की वजह से, वह परीक्षा स्थगित कराना चाहता था।

उन्होंने बताया कि परीक्षा में फेल होने के डर से छात्र ने ई-मेल के जरिये नेशनल हिल व्यू पब्लिक स्कूल में बम होने की सूचना दी, सोमवार को पूरे परिसर की जांच करने के बाद यह अफवाह साबित हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के ने अपने पिता के लैपटॉप से फिल्म अभिनेता ‘ हच्छा वेंकेट’ के नाम से नयी ई-मेल आईडी बनाई और उसकी मदद से स्कूल को ई-मेल भेजा।’’

उन्होंने बताया कि ई-मेल मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बम निरोधक दस्ते तथा खोजी कुत्तों के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य को परिसर से बाहर निकालकर तलाशी ली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\