देश की खबरें | बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक के एडीजीपी (खुफिया) का तबादला, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव को हटाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ की घटना को लेकर आलोचनाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने विधान परिषद सदस्य के गोविंदराज को शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया।

बेंगलुरु, छह जून बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ की घटना को लेकर आलोचनाओं के बीच कर्नाटक सरकार ने विधान परिषद सदस्य के गोविंदराज को शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त कर दिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार ने राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी, खुफिया) हेमंत निंबालकर का भी तबादला कर दिया है।

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बुधवार शाम मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 अन्य घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भगदड़ की घटना के सिलसिले में बृहस्पतिवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और चार अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।

एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, “मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में के गोविंदराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती है। के गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से मुक्त किया जाता है।”

हालांकि, गोविंदराज को हटाने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला चार जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ की घटना से जुड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भगदड़ को लेकर खुफिया विफलता और प्रशासनिक लापरवाही के आरोपों के बीच सरकार ने एडीजीपी (खुफिया) हेमंत निंबालकर का तबादला करने का फैसला किया है।

सूत्रों ने कहा, “उनका (निंबालकर का) तबादला कर दिया गया है, आदेश का इंतजार है।”

सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को भगदड़ की घटना के सिलसिले में खुफिया विफलता की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था, “इस संबंध में क्या कार्रवाई की जाए, फिलहाल इस बारे में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हमने इस पर चर्चा की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट