देश की खबरें | बेंगलुरु: छात्रा के पिता से 20 लाख रुपये की जबरन वसूली के आरोप में प्री-स्कूल प्रिंसिपल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्री-स्कूल की एक प्रिंसिपल और उसके दो सहयोगियों को पांच वर्षीय एक छात्रा के पिता से जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के पिता के साथ प्रिंसिपल के कथित तौर पर संबंध थे। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

बेंगलुरु, दो अप्रैल प्री-स्कूल की एक प्रिंसिपल और उसके दो सहयोगियों को पांच वर्षीय एक छात्रा के पिता से जबरन पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा के पिता के साथ प्रिंसिपल के कथित तौर पर संबंध थे। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने 34 वर्षीय व्यक्ति को धमकी देकर कथित तौर पर ब्लैकमेल किया कि अगर उसने उसे 20 लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगी।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने 2023 में अपनी बेटी का प्री-स्कूल में दाखिला कराया था और बाद में उसकी महिला से दोस्ती हुई तथा वह उसके साथ रिश्ते में आ गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति महिला से बात करने के लिए अलग फोन का इस्तेमाल करता था।

अधिकारी ने बताया कि समय बीतने के साथ ही महिला ने विभिन्न बहाने बनाकर उससे चार लाख रुपये ऐंठ लिए।

उन्होंने कहा कि बाद में महिला ने साथ रहने की मांग की और जब व्यक्ति का परिवार बाहर गया था तो वह उसके घर गई और उससे 50,000 रुपये उधार मांगे। अधिकारी के अनुसार, जब व्यक्ति ने इनकार किया तो महिला ने उसे कथित तौर पर धमकाया और दावा किया कि उसके पुलिस में संपर्क हैं।

पुलिस ने बताया कि परिणामस्वरूप, व्यक्ति ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी।

इसने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के चलते व्यक्ति ने अपनी बेटी को प्री-स्कूल से निकालने और अपने परिवार को गुजरात में अपने पैतृक स्थान पर ले जाने का फैसला किया।

पुलिस के अनुसार, प्रिंसिपल के कहने पर उसके दो पुरुष सहयोगियों ने व्यक्ति के निजी वीडियो और तस्वीरें ‘डिलीट’ करने के लिए उससे कथित तौर पर 20 लाख रुपये की मांग की।

इसने कहा कि व्यक्ति अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए 15 लाख रुपये देने के लिए सहमत हो गया और शुरुआत में 1.9 लाख रुपये दिए।

पुलिस ने बताया कि हालांकि, जब व्यक्ति शेष राशि का भुगतान करने में विफल रहा, तो उन्होंने उसे परेशान करना जारी रखा जिससे उसे पिछले महीने पुलिस से संपर्क करना पड़ा।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘शिकायत के आधार पर, हमने सोमवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now