देश की खबरें | असमिया महिला की हत्या के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के इंदिरानगर में एक सर्विस अपार्टमेंट में असम की एक महिला का शव बरामद होने की घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 29 नवंबर बेंगलुरु के इंदिरानगर में एक सर्विस अपार्टमेंट में असम की एक महिला का शव बरामद होने की घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माया गोगोई (19) की उसके पुरुष मित्र आरव हनोय ने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। आरव केरल के कन्नूर का रहने वाला है।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डी देवराज ने कहा, ‘‘ हमने आरोपी को पकड़ लिया है और उसे बेंगलुरु लाया गया है। हम उससे पूछताछ कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने हालांकि यह नहीं बताया कि आरोपी को किस स्थान से पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार गोगोई की मंगलवार को सर्विस अपार्टमेंट में हत्या कर दी गई थी और उनका शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था।
अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि महिला और संदिग्ध आरोपी 23 नवंबर को वहां पहुंचे थे। महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आरोपी वहां से भाग गया था।
सर्विस अपार्टमेंट के कर्मचारियों ने कमरे से गंध आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि गोगोई के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उसके सीने पर चाकू से वार के निशान थे और सिर पर चोट थी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाला से बिताया, ‘‘ दोनों 23 नवंबर को दोपहर 12.28 बजे लॉज (सर्विस अपार्टमेंट) में दाखिल हुए। संदिग्ध आरोपी मंगलवार 26 नवंबर को सुबह 8.19 बजे लॉज से निकल गया।’’
अधिकारी ने बताया कि अपार्टमेंट से निकलने के बाद हनोय ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और 238 (साक्ष्य मिटाने) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

