Bengaluru:केंद्रीय मंत्री की कार के खुले दरवाजे से टकराने के बाद हुई मोटरसाइकिल सवार की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के केआर पुरम में सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की कार के खुले दरवाजे से कथित तौर पर टकराने के बाद हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
बेंगलुरु, आठ अप्रैल बेंगलुरु के केआर पुरम में सोमवार को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे की कार के खुले दरवाजे से कथित तौर पर टकराने के बाद हुए हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई.पुलिस के मुताबिक, घटना क्षेत्र के गणेश मंदिर के पास हुई. मृतक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है.
सूत्रों ने बताया कि मंत्री कार के अंदर थीं और वह चुनाव प्रचार के लिए जा रही थीं.सूत्रों ने बताया कि जैसे ही मंत्री की कार का दरवाजा खुला, प्रकाश उससे टकराकर गिर गया और पीछे से आ रहा एक ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया.हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दरवाजा करंदलाजे ने खोला था या किसी और ने मामले में मंत्री की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

