खेल की खबरें | बेंगलुरू एफसी ने नेक्स्ट जेन कप के लिये टीम घोषित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरू एफसी ने अगले सप्ताह ब्रिटेन में होने वाली पीएल नेक्स्ट जेन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

बेंगलुरू, 24 जुलाई बेंगलुरू एफसी ने अगले सप्ताह ब्रिटेन में होने वाली पीएल नेक्स्ट जेन कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की।

मुख्य कोच नौशाद मूसा की अगुवाई वाली टीम में फेलिक्ससन फर्नांडीस, क्लेरेंस फर्नांडीस और अंकित पद्मनाभन जैसे नये अनुबंधित खिलाड़ी भी शामिल हैं।

मूसा ने टीम के लंदन पहुंचने पर कहा, ‘‘नेक्स्ट जेन कप से हमें इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ युवा टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा और हम इस दौरे को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं।’’

टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: दीपेश चौहान, शेरोन पदत्तिल

रक्षापंक्ति: फेलिक्ससन फर्नांडीस, क्लेरेंस फर्नांडीस, रॉबिन यादव, नामग्याल भूटिया, राजनबीर सिंह, तोमथिंगनबा मीतेई

मध्यपंक्ति: कमलेश पलानीसामी, बेकी ओरम, शिगिल नामब्रथ, दमाईतपेंग लिंगदोह, लल्मिंगुआंगा फनाई, लालरेमतुआंगा फनाई

अग्रिम पंक्ति: लालपेखुला, मोनिरुल मोल्ला, अंकित पद्मनाभन, थोई सिंह, शिवशक्ति नारायणन, आकाशदीप सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\