देश की खबरें | बेंगलुरु की अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यहां की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रज्वल बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 18 जून जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को यहां की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रज्वल बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इसके पहले, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 12 जून को उन्हें 18 जून तक विशेष जांच दल (एसआईटी) की हिरासत में भेजा था, जो उनके खिलाफ मामलों की जांच कर रही है।

प्रज्वल (33) हाल ही में लोकसभा चुनाव में हार के कारण हासन सीट बरकरार रखने में विफल रहे ।

उन्हें 31 मई को जर्मनी से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद एसआईटी के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था।

हासन लोकसभा सीट के लिए चुनाव के एक दिन बाद 27 अप्रैल को वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे।

इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो के माध्यम से एसआईटी के अनुरोध के बाद उनके ठिकाने के बारे में जानकारी मांगने वाला एक ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ इंटरपोल द्वारा जारी किया गया था।

प्रज्वल को 28 अप्रैल को हासन जिले के होलेनरसिपुरा में उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन पर 47 वर्षीय पूर्व नौकरानी का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।

उन पर यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा उन पर बलात्कार के भी आरोप हैं।

यौन शोषण के मामले तब सामने आए जब 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव से पहले हासन में कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो वाले पेन-ड्राइव प्रसारित किए गए। उनके खिलाफ मामले दर्ज होने के बाद जद(एस) ने प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\