एजेंसी न्यूज

बेंगलुरु हवाईअड्डा यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार

      बीएलआर हवाईअड्डे के संचालक बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने कहा कि उसने हवाईअड्डे पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी, तापमान जांच, संक्रमणरोधी टनल, संपर्करहित जलपान आदि की व्यवस्था की है।

बेंगलुरु हवाईअड्डा यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार
जमात

बेंगलुरु, 13 मई कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण महीने भर से भी अधिक समय तक बंद रहने के बाद, सभी मानक संचालन प्रक्रिया पूरी करते हुए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बीएलआर एयरपोर्ट) ने बुधवार को कहा कि वह यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है।

      बीएलआर हवाईअड्डे के संचालक बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) ने कहा कि उसने हवाईअड्डे पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी, तापमान जांच, संक्रमणरोधी टनल, संपर्करहित जलपान आदि की व्यवस्था की है।

   बीआईएएल के एमडी और सीईओ, हरि मरार ने कहा ‘‘  यात्रियों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हमने हवाई अड्डे के फिर से खुलने पर ऐहतियात के तमाम उपाय किए हैं और वायरस के संचरण के खतरे को कम करने के लिए कई नई सुविधाएं शुरु की हैं।’’

साथ ही     बीआईएएल ने कहा कि हवाईअड्डे में प्रवेश से लेकर विमान में चढ़ने तक, अतिरिक्त जगह बनाने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है।     खाद्य सामग्री की दुकानों से लेकर टर्मिनल पर बैठने की व्यवस्था तक.... सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए इंतजाम किए जा रहे हैं।’’

     टर्मिनल में प्रवेश करने से पहले यात्रियों को 'आरोग्य सेतु' ऐप डाउनलोड करना अब अनिवार्य है। टर्मिनल में करीब 500 जगहों पर हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है जिनका यात्री उपयोग कर सकते हैं।

हवाई अड्डे सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर अब फेस मास्क पहनना अनिवार्य हैं।

यात्री हवाईअड्डे पर सैनिटाइजर और मास्क खरीद सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).