खेल की खबरें | बंगाल की ओडिशा और तमिलनाडु की झारखंड पर बड़ी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के बाद भारतीय सरजमीं पर घरेलू क्रिकेट की वापसी पर बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी राष्ट्रीय टी20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप बी के मुकाबले ओडिशा को नौ विकेट जबकि तमिलनाडु ने झारखंड को 66 रन के बड़े अंतर से हराया।

कोलकाता, 10 जनवरी कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे समय के बाद भारतीय सरजमीं पर घरेलू क्रिकेट की वापसी पर बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी राष्ट्रीय टी20 प्रतियोगिता के एलीट ग्रुप बी के मुकाबले ओडिशा को नौ विकेट जबकि तमिलनाडु ने झारखंड को 66 रन के बड़े अंतर से हराया।

बंगाल ने रविवार को यहां जाधवपुर विश्वविद्यालय मैदान में टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला करने के बाद ओडिशा की पूरी टीम को 20 ओवर में 113 रन पर आउट कर दिया और फिर सलामी बल्लेबाज विवेक सिंह की 35 गेंद में खेली गयी नाबाद 54 रन की पारी के दम पर महज 12.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दिया।

इससे पहले ओडिशा के लिए राजेश धूपर ने 37 और अंकित यादव ने 32 रन का योगदान दिया जबकि टीम के आठ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच सके।

बंगाल के लिए इशान पोरेल ने तीन जबकि आकाश दीप और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट लिए। शाहबाज अहमद को एक सफलता मिली।

ग्रुप का दूसरे मुकाबल ईडेन गार्डेन्स में खेला गया जहां सलामी बल्लेबाज सी हरि निशांत की नाबाद 92 रन की पारी से टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन बनाये। कप्तान दिनेश कार्तिक ने महज 17 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रनों का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 123 रन ही बना सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें