एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल: घर में आग लगने से महिला और छह वर्षीय पुत्र की मौत, पति झुलसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसके छह वर्ष के पुत्र की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल: घर में आग लगने से महिला और छह वर्षीय पुत्र की मौत, पति झुलसा

बोलपुर (पश्चिम बंगाल), पांच जुलाई पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में शुक्रवार को एक मकान में आग लगने से एक महिला और उसके छह वर्ष के पुत्र की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि घटना बोलपुर के समीप राजकपुर गांव में तड़के उस समय हुई जब रूपा बीबी (30), उसका पुत्र अयान शेख और पति अब्दुल अलीम अपने एक मंजिला मकान में सो रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि बर्द्धवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचाराधीन अलीम ने दावा किया कि जब वह उठा तब उसने देखा कि उसके कमरे की खुली खिड़की से कोई जलती हुई लकड़ी फेंक रहा था और आग तेजी से फैल गई।

उनकी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने आग बुझाई और अंदर फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। बोलपुर अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला और उसके पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अलीम को बर्द्धवान रेफर कर दिया गया।

उन्होंने घटना में किसी राजनीतिक पहलू से इनकार करते हुए कहा कि अलीम किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा था और क्षेत्र में एक व्यवसाय चलाता था।

अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने को जांच की जा रही है कि क्या अलीम का कोई व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).