देश की खबरें | बंगाल हिंसा मामला : न्याय की मांग करते हुए वाम मोर्चा ने निकाली रैली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वाम मोर्चा (एलएफ) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट कस्बे में एक रैली निकाली और एक दिन पहले इलाके में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की।

रामपुरहाट (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च वाम मोर्चा (एलएफ) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट कस्बे में एक रैली निकाली और एक दिन पहले इलाके में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग की।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम के साथ रैली का नेतृत्व करने वाले वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि राज्य में ‘सामूहिक हत्या’ की घटना को छिपाने के किसी भी प्रयास का विरोध किया जाएगा।

बोस ने ग्रामीणों को बचाने के लिए कथित तौर पर ‘कुछ नहीं करने’ के लिए पुलिस की कड़ी आलोचना की।

मोहम्मद सलीम ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कहा कि मकानों में आग लगाने की घटना में अवैध रेत खनन माफिया ने अहम भूमिका निभाई है।

माकपा नेता ने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बर्बर हमले में शामिल लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहते हैं।’’

बीरभूम जिले के रामपुरहाट कस्बे के पास बोगतुई गांव में मंगलवार तड़के कुछ मकानों में आग लगने से दो बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी।

तृणमूल कांग्रेस के पंचायत स्तर के एक नेता की सोमवार को हत्या के बाद रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में कथित तौर पर करीब एक दर्जन मकानों में आग लगा दी गई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने अपने नेता की हत्या के प्रतिशोध में मकानों में आग लगा दी। इस सिलसिले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) ज्ञानवंत सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

रवि कांत सुरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी