देश की खबरें | बंगाल : तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) आरिज़ आफताब से मुलाकात कर राज्य की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

कोलकाता, छह अगस्त तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मंत्रियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) आरिज़ आफताब से मुलाकात कर राज्य की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव और उपचुनाव कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया।

टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी ने यह जानकारी दी।

टीएमसी के प्रतिनिधिमंडल ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर सीईओ से जल्द से जल्द लंबित चुनावों की तारीख का ऐलान करने का आग्रह किया।

चटर्जी ने कहा,‘‘हमने सीईओ से विधानसभा की दो सीटों पर मतदान की तारीख घोषित करने और पांच निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए जल्द से जल्द आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया।’’ टीएमसी नेता ने कहा कि सीईओ ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

चटर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विधानसभा चुनाव को संपन्न हुए करीब तीन महीने से अधिक समय बीत चुका है। हमने सीईओ से मुलाकात कर यह जानने की कोशिश की दो सीटों पर चुनाव और पांच सीटों पर उपचुनाव कराने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।’’

तृणमूल के प्रतिनिधिमंडल में मंत्री सुब्रत मुखर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य और शशि पंजा भी शामिल थे। गौरतलब है कि नंदीग्राम सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता की भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जिसे टीएमसी के उम्मीदवार शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने जीत के कुछ दिनों बाद ही छोड़ दिया था।

चट्टोपाध्याय खारदाह सीट पर होने वाला उपचुनाव लड़ेंगे, जोकि टीएमसी की प्रत्याशी काजल सिन्हा की मौत के बाद खाली हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान