देश की खबरें | बंगाल: तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी को सर्जरी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में पीठ की मामूली सर्जरी की गयी और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी।

कोलकाता, 16 जून तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी की रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में पीठ की मामूली सर्जरी की गयी और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि बनर्जी को बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वह घर लौट आए।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अभिषेक (37) डायमंड हार्बर से लोकसभा के सदस्य हैं और वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं।

इससे पहले अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, "अभिषेक बनर्जी की सर्जरी की गई और अब उनकी हालत स्थिर है।"

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी की पीठ पर एक छोटी प्लास्टिक सर्जरी की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\