देश की खबरें | बंगाल: कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पश्चिमी बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को एक कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आसनसोल, 14 दिसंबर पश्चिम बंगाल में पश्चिमी बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को एक कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मचने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भगदड़ तब मची जब लोग कंबल पाने के लिए मंच की तरफ दौड़ने लगे।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ भगदड़ में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे, लेकिन भगदड़ तब मची जब अधिकारी कार्यक्रम से जा चुके थे।

इस कार्यक्रम का आयोजन एक धार्मिक समूह ने किया था। पुलिस ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now