एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल : अदालत ने पांच नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अदालत ने पांच नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने और अपराध के वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने के दोषी को शनिवार को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

देश की खबरें | बंगाल : अदालत ने पांच नाबालिगों से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई

डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल), 19 जुलाई पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की एक अदालत ने पांच नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार करने और अपराध के वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करने के दोषी को शनिवार को 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि दोषी ने अपनी मां की अनुपस्थिति का फायदा उठाया और उन लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया जो उसकी मां के पास ट्यूशन पढ़ने आती थीं।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपी ने पीड़िताओं को धमकी दी कि एक वर्ष पहले किए गए अपराध के वीडियो को सार्वजनिक कर देगा और किसी को घटना की जानकारी देने पर उन्हें मार डालेगा।

हालांकि, लड़कियों ने अपने अभिभावकों को आपबीती बताई और जिले के फाल्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद 22 वर्षीय दीपांजन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया।

डायमंड हार्बर अदालत ने मंडल को नाबालिगों के साथ बलात्कार करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का दोषी पाया और 20 साल सश्रम कारवास की सजा सुनाई।

इसी जिले में नाबालिग से बलात्कार के एक अन्य मामले में अदालत ने सैफुद्दीन मुल्ला को 10 साल जेल की सजा सुनाई। घटना से संबंधित मामला उस्ती पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).