देश की खबरें | बंगाल : मेट्रो सुरंग के काम के दौरान दस घरों में दरारें आईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के बहूबाजार इलाके में शुक्रवार सुबह पूर्व-पश्चिम मेट्रो सुरंग में काम के दौरान पानी का रिसाव होने से कम से कम दस घरों में दरारें आ गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 14 अक्टूबर कोलकाता के बहूबाजार इलाके में शुक्रवार सुबह पूर्व-पश्चिम मेट्रो सुरंग में काम के दौरान पानी का रिसाव होने से कम से कम दस घरों में दरारें आ गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कोलकाता मेट्रो रेल निगम (केएमआरसी) के महाप्रबंधक (प्रशासन) ए के नंदी ने बताया कि मदन दत्ता लेन स्थित इन घरों के निवासियों को पास के होटलों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुरंग में काम के दौरान पानी का रिसाव होने के कारण दस घरों में दरारें आ गई हैं।

नंदी के मुताबिक, पानी के रिसाव को रोकने के प्रयास जारी हैं।

मध्य कोलकाता के बहूबाजार क्षेत्र की इमारतों में सुरंग के काम के दौरान पहले भी दो बार दरारें आ चुकी हैं, जिससे पूर्व-पश्चिम मेट्रो परियोजना के काम में देरी हुई है।

केएमआरसी पूर्व-पश्चिम मेट्रो परियोजना की कार्यकारी एजेंसी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now