देश की खबरें | बंगाल : शुभेंदु अधिकारी ने दंगा प्रभावित शमशेरगंज का दौरा किया, दो मृतकों के परिजनों से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित शमशेरगंज इलाके का दौरा किया और ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 11-12 अप्रैल के दौरान वक्फ (संशोधन) अधिनियम के प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग द्वारा एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर किए गए हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

कोलकाता, 26 अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को मुर्शिदाबाद जिले के दंगा प्रभावित शमशेरगंज इलाके का दौरा किया और ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 11-12 अप्रैल के दौरान वक्फ (संशोधन) अधिनियम के प्रदर्शनकारियों के एक वर्ग द्वारा एक विशेष समुदाय के सदस्यों पर किए गए हमलों पर आंखें मूंद ली हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने जाफराबाद में हिंसा के दौरान मारे गए दो व्यक्तियों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और संवाददाताओं से कहा कि जो कुछ हुआ वह अकल्पनीय और वीभत्स था तथा जब उत्पात हो रहा था तब पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

उन्होंने कहा, "इस राज्य सरकार को हिंदुओं की कोई परवाह नहीं है। मैंने प्रभावित लोगों से जो सुना है, वह बहुत भयानक है। जिस तरह से भीड़ ने कुछ घरों पर हमला किया और उत्पात मचाया तथा हत्याएं कीं, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।।"

उन्होंने कहा, "दो व्यक्तियों (हरगोविंद दास और चंदन दास) के शव लंबे समय तक उनके घर के सामने सड़क पर पड़े रहे और हत्याकांड के दौरान उनकी और पूरे इलाके के अन्य दंगा प्रभावित लोगों की मदद के लिए पुलिस, प्रशासन या सत्तारूढ़ तृणमूल की ओर से कोई भी मौजूद नहीं था।"

उन्होंने भाजपा की ओर से दास के परिवार को आर्थिक मदद की पेशकश की।

भाजपा नेता के दौरे के दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़ रखी थीं जिन पर समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा सहित अन्य मांगें लिखी थीं।

अधिकारी ने क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं के साथ उनसे (महिलाओं) बात की और उनकी शिकायतें सुनीं।

कई महिलाओं ने दावा किया कि दंगों के दौरान "हिंदुओं के स्वामित्व वाले" सैकड़ों घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई और उन्हें जला दिया गया तथा प्रशासन ने अभी तक उनके घरों का पुनर्निर्माण नहीं किया है।

मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज, सुती, धुलियान और जंगीपुर इलाकों में 11-12 अप्रैल को भड़की हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा