देश की खबरें | बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर सात घुसपैठिए और उनके तीन भारतीय मददगार पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बड़े अभियान के दौरान बांग्लादेश के सात घुसपैठियों के साथ-साथ उनके तीन भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, सात फरवरी पश्चिम बंगाल के नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बड़े अभियान के दौरान बांग्लादेश के सात घुसपैठियों के साथ-साथ उनके तीन भारतीय मददगारों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने छह फरवरी को सुबह करीब पांच बजे अभियान उस समय शुरू किया जब गश्ती दल ने सात घुसपैठियों को बांग्लादेश की सीमा पार करने की कोशिश करते देखा।

अधिकारियों के अनुसार, दो घुसपैठियों को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पांच अन्य भारतीय क्षेत्र में भागने में सफल रहे।

इसके बाद खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक तलाश अभियान शुरू किया गया, जिससे कथित तौर पर अवैध तौर पर सीमा पार कराने में मदद करने वाले तीन भारतीय मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए दलालों से पूछताछ की गई, जिससे सुबह भागे बांग्लादेश के पांच नागरिकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इस जानकारी की मदद से उन पांचों को गोपालपुर घाट के पास केले के बागान से पकड़ लिया गया।

जांच से खुलासा हुआ कि मदागारों द्वारा घुसपैठियों को सहायता प्रदान की जा रही थी और ये अवैध रूप से सीमा पार कराने के लिए प्रति व्यक्ति से सात हजार रुपये वसूल रहे थे।

खुफिया जानकारी और रणनीतिक योजना की मदद से बीएसएफ ने दलालों को पकड़ लिया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान 16 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, भारतीय रुपए, बांग्लादेशी टका, केन्या और इंडोनेशिया की विदेशी मुद्राएं भी जब्त की गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\