देश की खबरें | बंगाल पंचायत चुनाव: भाजपा का तथ्यान्वेषी दल हिंसाग्रस्त इलाकों का करेगा दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचा। यह दल चुनावी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा तथा जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए पीड़ितों से बातचीत करेगा।

कोलकाता, 12 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा की ओर से गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल बुधवार को पश्चिम बंगाल पहुंचा। यह दल चुनावी हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा तथा जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए पीड़ितों से बातचीत करेगा।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले चार सदस्यीय दल की योजना उत्तर तथा दक्षिण बंगाल के जिलों का दौरा करने की है।

प्रसाद ने हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा और हत्याओं को बर्दाशत नहीं किया जा सकता। कई लोगों की हत्या कर दी गई। इन चुनाव में कई लोगों की जान क्यों गई? हम उत्तर और दक्षिण बंगाल के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इसके बाद हम हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंपेंगे।’’

प्रसाद के अलावा इस दल में सत्यपाल सिंह, राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं। प्रसाद सहित सभी सदस्य लोकसभा के सदस्य हैं।

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में आठ जून को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद से हुई हिंसा में कम से कम 33 लोगों की जान जा चुकी है।

राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने तथ्यान्वेषी दल का मखौल उड़ाते हुए कहा कि यह पार्टी की शर्मनाक हार से ध्यान हटाने का तरीका है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ‘‘उन्हें तथ्यान्वेषी दल को मणिपुर भेजना चाहिए, जहां पिछले दो महीने से हिंसा भड़की है। भाजपा के तथ्यान्वेषी दल के पश्चिम बंगाल आने का मकसद उसकी संगठनात्मक विफलताओं से ध्यान हटाना है।’’

तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार पंचायत चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही है।।अभी तक आए परिणामों में उसने अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\