एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल: हावड़ा में जूट मिल में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक जूट मिल में सोमवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल: हावड़ा में जूट मिल में लगी आग

कोलकाता, 20 नवंबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक जूट मिल में सोमवार को सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुबह करीब चार बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फोरशोर मार्ग पर स्थित मिल के अंदर किसी के फंसे होने या किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

छठ पर्व के जुलूस में शामिल जूट मिल के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग देखी तो शिवपुर पुलिस थाने को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि माना जा रहा है कि संभवत: मिल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).