देश की खबरें | बंगाल चुनाव : योगी आदित्यनाथ ने उलुबेरिया में रोडशो किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले भाजपा के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को हावड़ा जिले में यहां एक रोडशो किया।

उलुबेरिया (पश्चिम बंगाल), तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले भाजपा के लिए प्रचार करते हुए शनिवार को हावड़ा जिले में यहां एक रोडशो किया।

जिले के गंगारामपुर इलाके में फूलों और भाजपा के झंडों से सजे वाहन पर खड़े होकर आदित्यनाथ ने वहां एकत्रित उत्साहित लोगों की भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस जिले में दो निर्वाचन क्षेत्रों उलुबेरिया उत्तर और उलुबेरिया दक्षिण में छह अप्रैल को मतदान होना है।

‘जय श्री राम’ के नारों के बीच तंग गलियों से गुजरे रोडशो को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर जा रहे हैं और भाजपा उम्मीदवारों के लिए रैलियां कर रहे हैं।

राज्य में 27 मार्च को पहले चरण के चुनाव में 84.63 प्रतिशत मतदान हुआ था और एक अप्रैल को दूसरे चरण में 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य में 31 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान होगा। इसके बाद पश्चिम बंगाल में पांच और चरणों में चुनाव होगा और आखिरी चरण में मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी