देश की खबरें | बंगाल चुनाव : पहले दो चरणों के लिए वाम, कांग्रेस व आईएसएफ के बीच सीटों का आवंटन संपन्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा, कांग्रेस व इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) महागठबंधन ने शुक्रवार को उन निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा कर दी जिन पर तीनों दल पहले दो चरणों के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

कोलकाता, पांच मार्च पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा, कांग्रेस व इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) महागठबंधन ने शुक्रवार को उन निर्वाचन क्षेत्रों के नामों की घोषणा कर दी जिन पर तीनों दल पहले दो चरणों के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

वाम मोर्चा ने अपनी आवंटित सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी।

हालांकि कांग्रेस और आईएसएफ द्वारा अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। उनके नेताओं ने यह जानकारी दी।

वाम मोर्चा अध्यक्ष विमान बोस ने कहा कि कुछ सीटों को लेकर अभी महागठबंधन के घटकों के बीच सहमति नहीं बनी है।

इन सीटों में नंदीग्राम भी शामिल है जहां से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ेंगी।

राज्य में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में होंगे। मतों की गिनती दो मई को होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\