देश की खबरें | बंगाल : गंगा नदी में डूबने से तीन भाइयों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक छोटी नौका के पलट जाने से तीन भाइयों की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मालदा (पश्चिम बंगाल), 19 अगस्त पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक छोटी नौका के पलट जाने से तीन भाइयों की गंगा नदी में डूबकर मौत हो गयी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कालियाचक के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मामूम अख्तर के मुताबिक बुधवार दोपहर को तीन सगे भाइयों और उनके चचेरे भाई सहित चार लोग एक छोटी नौका में सवार होकर गंगा नदी के किनारे जूट काटने के लिए निकले, तभी अचानक बीच नदी में उनकी नौका पलट गयी।
कार्तिक मंडल (25) तैरकर सुरक्षित नदी के किनारे पहुंच गए, जबकि तीन भाई सुब्रत मंडल (18), सत्यजीत मंडल (22) और सत्यबान मंडल (20) नदी में डूब गए।
बीडीओ के मुताबिक सुब्रत और सत्यजीत के शव बृहस्पतिवार सुबह बरामद कर लिए गए जबकि सत्यबान का शव दोपहर में बरामद किए गए।
स्थानीय कृष्णापुर ग्राम पंचायत के प्रधान उदय मंडल ने बताया कि तीनों भाई बैष्णबनगर थाना क्षेत्र के अर्जुन मंडल पारा के रहने वाले थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)