देश की खबरें | बंगाल: कालियागंज में हिंसा के दौरान घायल नागरिक पुलिस स्वयंसेवक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिस के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कालियागंज (पश्चिम बंगाल), 27 अप्रैल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में हिंसा के दौरान घायल हुए पुलिस के नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इलाके में 17 वर्षीय एक लड़की की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी।

पुलिस ने बताया कि मिज़ानुर रेहमान पुलिस का नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक था। मंगलवार को कालियागंज में हुई हिंसा में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिलीगुड़ी के नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ने मामले के संवेनशील होने का हवाला देते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।

किशोरी की मौत को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन तब हिंसक हो गया था जब भीड़ ने कालियागंज थाने में आग लगा दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि रातभर की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 33 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। इस आरोप को जिले के अधिकारियों ने खारिज किया है।

विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मृत्युंजय बर्मन की पुलिस ने गोली मारकर हत्या कर दी।

उन्होंने शव की तस्वीर और वीडियो भी साझा की जिसकी ‘पीटीआई-’ पुष्टि नहीं करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड