देश की खबरें | बंगाल सीआईडी मनीष शुक्ला हत्याकांड में मुझे फंसाने की साजिश रच रही है :भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बैरकपुर से भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) उन्हें मनीष शुक्ला हत्याकांड में फंसाने की ‘‘साजिश’’ रच रहा है।
कोलकाता, 10 अक्टूबर बैरकपुर से भाजपा के लोकसभा सदस्य अर्जुन सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) उन्हें मनीष शुक्ला हत्याकांड में फंसाने की ‘‘साजिश’’ रच रहा है।
सिंह के करीबी सहयोगी और भाजपा पार्षद शुक्ला की चार अक्टूबर को तीतागढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: प्रथम चरण में 1090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में पाये गए सही.
सिंह ने कहा, ‘‘मुझे सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारियों की चैट मिली है जिसमें वे बात कर रहे हैं कि क्या अर्जुन सिंह को फंसाया गया है। इस बातचीत को देखकर मुझे पूरी तरह लगता है कि वे (सीआईडी अधिकारी) मामले में मुझे फंसाने वाले हैं।’’
भाजपा सांसद ने सीआईडी पर इलाके में खुलेआम घूम रहे आरोपियों को नहीं पकड़ने का भी आरोप लगाया।
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल घोष ने सिंह के दावों को खारिज करते हुए कहा कि जांच एजेंसी अच्छी तरह से काम कर रही है और शुक्ला के हत्यारे और हत्या के साजिशकर्ता जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
सूत्रों के मुताबिक सीआईडी के अधिकारी शुक्ला की हत्या में शामिल कुछ लोगों की तलाश में बिहार के नालंदा जाने की योजना बना रहे हैं।
एजेंसी ने हत्या के सिलसिले में अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)