एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बंगाल उपचुनाव : छह विधानसभा सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 45 फीसदी से अधिक मतदान हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार को अपराह्न एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बंगाल उपचुनाव : छह विधानसभा सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 45 फीसदी से अधिक मतदान हुआ

कोलकाता, 13 नवंबर पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत बुधवार को अपराह्न एक बजे तक 45 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सीताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तालडांगरा विधानसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि यहां शाम पांच बजे तक मतदान जारी रहेगा।

चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और मतदान स्थलों पर किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर औसतन 45.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

यहां तालडांगरा विधानसभा क्षेत्र में 48 प्रतिशत मतदान हुआ, इसके बाद हरोआ में 47.10, मेदिनीपुर में 46.24, मदारीहाट में 46.18, सीताई में 45 और नैहाटी में 39.12 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

उपचुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 108 कंपनियां तैनात की गई हैं।

इस वर्ष आम चुनावों में कुछ विधायकों के लोकसभा के लिए सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे से रिक्त हुई इन सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हो गए थे।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ने सभी छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

बंगाल कांग्रेस के नेतृत्व में हाल ही में बदलाव हुआ है। माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा और कांग्रेस 2021 के बाद पहली बार अलग-अलग उपचुनाव लड़ रहे हैं। वाम मोर्चे ने छह में से पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें एक भाकपा (माले) का उम्मीदवार भी शामिल है। कांग्रेस ने सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं।

यहां मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).