देश की खबरें | बंगाल भाजपा ने मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं का किया ‘तर्पण’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल भाजपा ने पार्टी के मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार को ‘शहीद तर्पण’ का आयोजन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 16 सितंबर पश्चिम बंगाल भाजपा ने पार्टी के मारे गए कार्यकर्ताओं के लिए बुधवार को ‘शहीद तर्पण’ का आयोजन किया।

इस दौरान कोविड-19 का हवाला देते हुए कोलकाता पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | Onion Export Ban: प्याज से निर्यात बैन हटवाने में जुटे महाराष्ट्र के राजनीतिक दल, शरद पवार के बाद अब देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र से की ये मांग.

उत्तरी कोलकाता के बागबाजार घाट में इस आयोजन के लिए बनाए गए मंच को भी पुलिस ने उखाड़ दिया।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का स्थल बदलकर बागबाजार के पास गोलाबारी घाट पर धार्मिक रीति रिवाज का आयोजन किया।

यह भी पढ़े | लुधियाना ने पिछले साल ट्विटर पर रोमांटिक बातचीत में टॉप किया है- अध्ययन.

तर्पण में पुरखों को जल देकर तृप्त करने की परंपरा है और इसे महालया के अवसर पर किया जाता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “भाजपा ने आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली थी। इसलिए हमने कार्यक्रम को रोकने और मंच उखाड़ने का निर्णय लिया।”

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बागबाजार गेट के बाहर अवरोधक लगा दिया है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी ने कहा था, “पार्टी पुलिस के दबाव में नहीं झुकेगी और तर्पण ‘कार्यक्रम’ करेगी।”

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय सह पर्यवेक्षक अरविंद मेनन, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय उपस्थित होने वाले थे।

बनर्जी ने कहा, “क्या हमें अपने मारे गए कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ करने के लिए भी अनुमति लेनी होगी? यह हिंदू अनुष्ठान सदियों से चला आ रहा है। महालया 17 सितंबर को है लेकिन हमने अपना कार्यक्रम एक दिन पहले करने का निर्णय लिया ताकि कम संख्या में लोग आएं। लेकिन हमें बताया गया कि हमें आयोजन की अनुमति नहीं है।”

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी पिछले साल से “सामूहिक तर्पण” आयोजित कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट