देश की खबरें | बंगाल भाजपा नेता की मौत फांसी लगने से हुई: पोस्टमार्टम रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मृत्यु फांसी लगने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।
कोलकाता, 14 जुलाई पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता और हेमताबाद के विधायक देबेन्द्र नाथ रे की मृत्यु फांसी लगने के कारण हुई और उनके शरीर पर कोई अन्य चोट का निशान नहीं पाया गया। मंगलवार को जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आयी है।
सोमवार को उत्तर दिनाजपुर जिले के बिंदाल गांव में अपने घर के पास एक बंद दुकान के बाहर बरामदे की छत से रे का शव लटका मिला।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मौत फांसी के कारण हुई। किसी अन्य चोट का निशान नहीं मिला।’’
पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि उनकी कमीज की जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने दो लोगों को उनकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
यह भी पढ़े | विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल बरामद.
रे के परिवार और भाजपा ने दावा किया कि उनकी हत्या टीएमसी ने की है। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।
रे के परिवार के सदस्यों और भगवा पार्टी ने उनकी मौत की सीबीआई जांच की मांग की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)