देश की खबरें | बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा: तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को चौराहों पर जूतों से पीटा जायेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, छह सितम्बर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को जूतों से पीटा जाएगा। इस पर, तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।

घोष ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस बल के कर्मियों का एक समूह उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को धमकी दे रहा है और इसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मरीज पाए गए: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने उत्तर 24 परगना जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस की 2021 के विधानसभा चुनावों में पराजय होगी। चौराहों पर इसके कार्यकर्ताओं को निर्वस्त्र कर जूतों से पीटा जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता ‘‘लोगों के बच्चों की शिक्षा का पैसा लूट रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Air Ticket: केंद्र सरकार का प्रस्ताव, लॉकडाउन के दौरान बुक एयर टिकटों का पूरा पैसा लौटाया जाए.

घोष ने कहा, ‘‘कुछ पुलिसकर्मी सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। मैं अपनी डायरी में सब कुछ नोट कर रहा हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा करने वाले लोगों के खिलाफ 2021 के चुनावों के बाद मामला दर्ज किया जायेगा।’’

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हर सुबह, हमें हिंसा और हत्या की खबर मिलती है। क्या इसलिए लोगों ने सरकार बदली थी?"

तृणमूल कांग्रेस ने ‘परिवर्तन’ का नारा दिया था और 2011 में पश्चिम बंगाल में माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के 34 साल के शासन को खत्म कर सत्ता में आई थी।

घोष ने कहा, ‘‘यह भाजपा है जो राज्य में बदलाव लाने के लिए लड़ रही है और 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान दी है, बंगाल में जब तक बदलाव नहीं आ जाता, तब तक लड़ाई जारी रहेगी।’’

जूतों से पीटने के घोष के बयान पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बंदोपाध्याय ने उन्हें ऐसा करने की चुनौती दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनमें हिम्मत है, तो पहले मुझे जूतों से पीट कर दिखाये, मैं उन्हें चुनौती देता हूं।’’

उन्होंने भाजपा नेता को ‘‘अशिक्षित और असभ्य’’ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू