देश की खबरें | बंगाल : लोक व्यवस्था अधिनियम को और मजबूत करने के लिए विधानसभा में विधेयक पेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल लोक व्यवस्था अधिनियम, 1972 को और कड़ा बनाने के लिए एक संशोधन विधेयक मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया।

कोलकाता, 21 फरवरी पश्चिम बंगाल लोक व्यवस्था अधिनियम, 1972 को और कड़ा बनाने के लिए एक संशोधन विधेयक मंगलवार को राज्य विधानसभा में पेश किया गया।

पश्चिम बंगाल लोक व्यवस्था अधिनियम (संशोधन) विधेयक, 2023 में सार्वजनिक व्यवस्था, राजस्व और लोक कल्याण को बनाए रखने के उद्देश्य से पीड़ित को मुआवजा प्रदान करने के लिए किसी उपयुक्त अदालत के आदेश द्वारा संपत्ति की कुर्की का प्रावधान है।

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा ‘‘धरना-प्रदर्शन के दौरान’’ राज्य में आगजनी, लूटपाट और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाओं की पृष्ठभूमि में यह विधेयक पेश किया गया है।

विधेयक में पीड़ित को मुआवजे का भुगतान करने के लिए उक्त अधिनियम के तहत कुर्क की गई संपत्ति की सार्वजनिक नीलामी कर धन की वसूली का प्रावधान है।

राज्य विधानसभा में मंगलवार को लोकायुक्त (संशोधन) विधेयक, 2023 भी पेश किया गया जिसमें राज्यपाल को लोकायुक्त के कार्यकाल को बढ़ाने की शक्ति दी गई है।

राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ये विधेयक पेश किये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\