देश की खबरें | बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष ने सात विधायकों का निलंबन वापस लेने का भाजपा का प्रस्ताव खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने सोमवार को कुछ तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए सात विधायकों के निलंबन को रद्द करने के भाजपा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

कोलकाता, 13 जून पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बंद्योपाध्याय ने सोमवार को कुछ तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए सात विधायकों के निलंबन को रद्द करने के भाजपा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

बंद्योपाध्याय ने भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल से उस समय एक नया प्रस्ताव पेश करने को कहा, जब उन्होंने विधायक बिस्वनाथ करक द्वारा पेश प्रस्ताव के बारे में जानना चाहा।

उन्होंने पॉल से कहा, “आपको तकनीकी खामियों को दूर करते हुए दोबारा प्रस्ताव पेश करना होगा। आपकी पार्टी ने आज ऐसा नहीं किया। इससे कल प्रस्ताव पर विचार किए जाने की संभावना खत्म हो गई है। आपको प्रक्रिया का पालन करना होगा।”

भाजपा के निलंबित विधायकों में से एक विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से कहा कि वे कोई नया प्रस्ताव पेश नहीं करेंगे और इसके बजाय मामले में माननीय उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार करेंगे।

अधिकारी ने कहा, “जब तक प्रस्ताव स्वीकार नहीं हो जाता और निलंबन रद्द नहीं किया जाता, तब तक हम कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में शामिल नहीं होंगे।”

बंगाल विधानसभा में 28 मार्च को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद अध्यक्ष ने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया था।

अधिकारी के अलावा भाजपा के जिन चार विधायकों को निलंबित किया गया था, उनमें मनोज तिग्गा, नरहरि महतो, मिहिर गोस्वामी और शंकर घोष शामिल हैं। इन पांचों विधायकों ने दिन में विधानसभा परिसर में अध्यक्ष के कदम के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अधिकारी के नेतृत्व में निलंबित विधायकों ने अप्रैल में विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था। उच्च न्यायालय में मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी है।

इससे पहले, मार्च में भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी और सुदीप मुखोपाध्याय को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान उनके आचरण को लेकर निलंबित कर दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\