देश की खबरें | बंगाल विधानसभा चुनाव हिंसा मुक्त होने चाहिए: राज्यपाल धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनाव हिंसा मुक्त होने चाहिए।

कोलकाता, 30 जनवरी पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनाव हिंसा मुक्त होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता ने अहिंसा का पाठ पढाया था और चुनाव में उसका पालन किया जाना चाहिए।

धनखड़ ने कहा, ‘‘हमारे पास 2021 के चुनाव को हिंसा से मुक्त करने का अवसर है। आगामी चुनाव 2018 के (पंचायत) चुनाव की भांति खून-खराबे से दागदार नहीं होने चाहिए। इस बार पूरी तरह अहिंसा एवं शांति की बयार बहनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक सोच से ऐसा नहीं कह रहे हैं।

यहां मेयो रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि नेता राजनीति में शामिल होंगे, उनका लक्ष्य तो बस संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी को गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। वह शांति के दूत थे।’’

इस पर पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि राज्यपाल ने ‘‘ अवश्य ही यह ध्यान में रखकर ये शब्द कहे होंगे कि इसी दिन गांधीजी को फासीवादी ताकतों ने गोलियों से छलनी कर डाला था। हमारे राज्य में, हम हमेशा ऐसी ताकतों का विरोध करते रहेंगे।’’

महात्मा गांधी की 1948 में नाथुराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट