खेल की खबरें | भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ की प्रशंसा के पुल बांधे बेन स्टोक्स ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि ‘बैजबॉल’ शैली पर डटे रहना उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ और साथ ही स्वीकार किया कि भारत ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लिया जिससे वह अपनी घरेलू परिस्थितियों में धाकड़ बना रहा।

धर्मशाला, नौ मार्च इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को कहा कि ‘बैजबॉल’ शैली पर डटे रहना उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ और साथ ही स्वीकार किया कि भारत ने हमेशा मुश्किल परिस्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लिया जिससे वह अपनी घरेलू परिस्थितियों में धाकड़ बना रहा।

इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहले टेस्ट में जीत से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा की अगुआई वाली मेजबान टीम के लगातार दबदबे से श्रृंखला 1-4 से गंवा दी।

स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं भारतीय टीम की जितनी प्रशंसा करूं, वो कम है और वे अपनी घरेलू परिस्थितियों में शेर हैं। निश्चित रूप से कुछ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति पर काफी कुछ कहा गया। लेकिन इस श्रृंखला ने भारतीय क्रिकेट की गहराई दिखा दी है।’’

इस श्रृंखला में विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ी नहीं खेले।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘हमने काफी युवा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा जिन्होंने भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। पहले मैच के बाद से भारतीय टीम काफी शानदार रही। 4-1 की जीत से यह साफ दिखता है। ’’

इंग्लैंड ने पांच मैच की श्रृंखला के लिए अबुधाबी में तैयारी की, यहां तक कि श्रृंखला के बीच में मिले समय में भी टीम वापस वहीं जाकर तैयारी में जुटी रही।

लेकिन इतने अथक प्रयास के बावजूद भी इंग्लैंड की टीम इच्छानुसार नतीजा हासिल नहीं कर सकी।

स्टोक्स निश्चित रूप से इससे काफी निराश थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत निराश हूं, खुद के लिए ही बल्कि टीम के लिए क्योंकि इस दौरे के लिए हमने कितनी मेहनत की थी। ’’

डरहम के इस खिलाड़ी ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने से कहीं बेहतर टीम ने पस्त कर दिया।

स्टोक्स ने कहा, ‘‘हम यहां काफी उम्मीदें लेकर आये थे और हमें पूरा भरोसा था कि हम इन्हें पूरा भी कर सकते हैं जिसके लिए हमने अच्छी शुरूआत भी की । लेकिन श्रृंखला 1-4 से गंवाने के बाद मैं ही नहीं बल्कि पूरी टीम कहेगी कि हम अंतिम चार मैच में पूरी तरह विफल रहे। ’’

इंग्लैंड की टीम उनके और कोच ब्रैंडन मैकुलम के मार्गदर्शन में ‘बैजबॉल’ शैली में खेल रही है लेकिन स्टोक्स इस श्रृंखला की हार को विफलता नहीं मानते। उन्होंने कहा, ‘‘विफलता खेल में टीमों के लिए बेहतरीन शिक्षक है। आप विफलता और निराशा को हावी होने दे सकते हो लेकिन आप विफलताओं से सीखते हो और सुनिश्चित करते हो कि आपका उत्साह कम नहीं हो। ’’

इस आल राउंडर ने कहा, ‘‘हमें अभी पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ छह घरेलू टेस्ट खेलने हैं। मैं निराश हूं लेकिन इस टीम को चुका हुआ नहीं लिख सकते। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया