एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, जैकब डफी न्यूजीलैंड की टीम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

खेल की खबरें | बेन सियर्स चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, जैकब डफी न्यूजीलैंड की टीम में शामिल

क्राइस्टचर्च, 14 फरवरी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं, जो 19 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले कीवी टीम के लिए एक बड़ा झटका है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सियर्स की जगह पर जैकब डफी को अपनी टीम में शामिल किया है।

एनजेडसी ने बयान में कहा, ‘‘कराची में बुधवार को टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान सियर्स को अपने बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ दर्द महसूस हुआ और बाद के स्कैन में मामूली चोट का पता चला जिससे उबरने में उन्हें कम से कम दो सप्ताह का समय लग जाएगा ।’’

बयान के अनुसार,, ‘‘इस समय सीमा का मतलब है कि सियर्स संभवतः दुबई में भारत के खिलाफ टीम के अंतिम ग्रुप ए मैच के लिए ही उपलब्ध हो पाएंगे और इस कारण उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया।’’

सियर्स की चोट ने डफी के लिए रास्ता साफ कर दिया है, जो वर्तमान में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए टीम में हैं।

न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 19 फरवरी को कराची में ग्रुप ए मैच में मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 02:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).