विदेश की खबरें | बेन एफ्लेक और एना डी अरमास अलग हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हॉलीवुड जोड़ी बेन एफ्लेक और एना डी अरमास ने डेटिंग शुरू करने के सिर्फ एक साल बाद ब्रेकअप कर लिया।
लॉस एंजिलिस, 19 जनवरी हॉलीवुड जोड़ी बेन एफ्लेक और एना डी अरमास ने डेटिंग शुरू करने के सिर्फ एक साल बाद ब्रेकअप कर लिया।
दोनों कलाकारों की आगामी थ्रिलर फिल्म "डीप वॉटर" के सेट पर मुलाकात हुई थी और जल्द ही दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी।
इनके एक करीबी सूत्र ने ‘पीपुल’ पत्रिका को बताया कि 32 वर्षीय अरमास ने अपने रिश्ते को समाप्त करने का फैसला किया क्योंकि लॉस एंजिलिस में स्थायी रूप से रहने की उनकी कोई योजना नहीं है।
सूत्र ने बताया, "बेन अब एना को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने इसे तोड़ दिया। उनका रिश्ता जटिल था। एना लॉस एंजिलिस में रहना नहीं चाहतीं और बेन के बच्चे लॉस एंजिल्स में रहते हैं।"
एक अन्य सूत्र ने बताया कि जोड़ी का ब्रेक अप आपसी समझदारी से और पूरी तरह से सौहार्दपूर्ण स्थिति में हुआ है।
एफ्लेक की शादी पहले अभिनेत्री जेनिफर गार्नर से हुई थी, जो 2005 से 2018 तक चली। दोनों के तीन बच्चे 14 वर्षीय वायलेट, 11 वर्षीय सेराफीना और आठ वर्षीय बेटा सैमुअल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)