देश की खबरें | मध्य प्रदेश के 16 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 802 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश से छह प्रतिशत कम है।

भोपाल, 11 सितंबर मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक 802 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश से छह प्रतिशत कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मध्यप्रदेश में एक जून से अब तक 802 मिमी बारिश हुई है जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर औसत बारिश 854.8 मिमी होती है।

आईएमडी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य के कम से कम 16 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें से 11 पूर्वी और पांच राज्य के पश्चिमी हिस्से में हैं।

पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सबसे कम सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि सिंगरौली में सबसे ज्यादा सामान्य से 47 फीसदी अधिक बारिश हुई है।

वहीं पश्चिमी मध्यप्रदेश के धार जिले में सामान्य 742 मिमी (31 प्रतिशत कम) के मुकाबले 510 मिमी बारिश हुई है जबकि श्योपुर में सामान्य औसत 630 मिमी के मुकाबले (100 प्रतिशत अधिक) सबसे अधिक 1258 मिमी बारिश हुई है।

मध्यप्रदेश में इस साल मानसून सामान्य आगमन तारीख से सात दिन पहले 10 जून को आ गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\