विदेश की खबरें | बेलारूस : पत्रकार को आठ साल कैद की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रमन प्रतासेविच के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चला और बुधवार को अदालत ने उसे आठ साल कैद की सजा सुनाई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रमन प्रतासेविच के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चला और बुधवार को अदालत ने उसे आठ साल कैद की सजा सुनाई।

प्रतासेविच और उसकी रूसी महिला मित्र को मई 2021 में उस वक्त गिरफ्तार किया गया था जब यूनान से लिथुआनिया के लिए जा रही उनकी रेनएयर की उड़ान को बेलारूस की राजधानी मिन्स्क में उतारे जाने का आदेश दिया गया था।

बेलारूसी अधिकारियों ने कहा कि विमान में बम होने की जानकारी मिली थी लेकिन बाद में बताया गया था कि उसमें कोई विस्फोटक नहीं पाया गया।

इस घटना से पश्चिमी देशों में आक्रोश फैल गया, अधिकारियों ने इसकी निंदा करते हुए इसे अपहरण के मामले जैसा बताया था।

प्रतासेविच का एक ‘टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप चैनल’ था, जिसका अगस्त, 2020 के चुनावों के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों ने व्यापक रूप से इस्तेमाल किया था। इस चुनाव में बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको को छठे कार्यकाल के लिए मौका मिला था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now