जरुरी जानकारी | बीईएल ने सुरक्षा बलों को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिए समझौता किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने दूर-दराज के, नक्सल प्रभावित और काफी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को भरोसेमंद और टिकाऊ बिजली आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने दूर-दराज के, नक्सल प्रभावित और काफी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों को भरोसेमंद और टिकाऊ बिजली आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।
एक विज्ञप्ति के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी बीईएल और एसएफसी एनर्जी-एजी, जर्मनी तथा एफसी टेकनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (एफसीटेक) के बीच हाल में हस्ताक्षरित सहमति पत्र (एमओयू) के तहत सुरक्षा बलों की टिकाऊ ऊर्जा जरूरतों को हाइड्रोजन और ईंधन सेल की आपूर्ति के जरिए पूरा किया जाएगा।
बयान के मुताबिक दूर-दराज, ऊंचाई वाले और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, रेगिस्तान और द्वीप क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों के लिए भरोसेमंद और टिकाऊ बिजली आपूर्ति एक बड़ी चुनौती रही है।
इस साझेदारी का मकसद संयुक्त रूप से देश की ऑफ-ग्रिड बिजली की जरूरतों को पूरा करना है।
बीईएल की कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आनंदी रामलिंगम ने कहा कि कंपनी सुरक्षा बलों की जरूरतों के लिए ऊर्जा भंडारण सहित बिजली के स्थायी और भरोसेमंद स्रोत पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)