देश की खबरें | बल्लेबाज का गेंदबाजी करने में सक्षम होना महत्वपूर्ण: रैना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपनी गेंदबाजी से कई बार बड़ी साझेदारियां तोड़ने वाले सुरेश रैना अच्छी तरह जानते हैं कि कामचलाऊ गेंदबाजी के कई विकल्प टीम को संतुलन और विविधता देते हैं जिसकी भारतीय टीम को आजकल कमी खल रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर अपनी गेंदबाजी से कई बार बड़ी साझेदारियां तोड़ने वाले सुरेश रैना अच्छी तरह जानते हैं कि कामचलाऊ गेंदबाजी के कई विकल्प टीम को संतुलन और विविधता देते हैं जिसकी भारतीय टीम को आजकल कमी खल रही है।

पीठ की सर्जरी के बाद आलराउंडर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी (सिर्फ एक मैच को छोड़कर) नहीं कर रहे हैं और ऐसे में भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को संपन्न हुई सीमित ओवरों की श्रृंखला में छठे गेंदबाजी विकल्प की कमी खली।

यह भी पढ़े | Jharkhand: धनाबाद में अपने ही पोती ने दादा को पोती ने लगाया 11 लाख का चुना, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

रैना ने ‘फ्रंट रो’ ऐप के लांच के मौके पर कहा ,‘‘बल्लेबाज का गेंदबाजी करना और गेंदबाज का बल्लेबाजी करना काफी महत्वपूर्ण होता है, यह हमेशा टीम के लिए उपयोगी होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण होता है कि कोई बल्लेबाज चार-पांच ओवर गेंदबाजी करे और रन गति पर अंकुश लगाए जिसके बाद आपके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज दोबारा गेंदबाजी के लिए आएं।’’

कामचलाऊ आफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले 34 साल के रैना ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज बल्लेबाज नियमित रूप से गेंदबाजी करते थे जिससे टीम में संतुलन बनाने में मदद मिलती थी।

यह भी पढ़े | न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया: 8 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘सचिन पाजी गेंदबाजी करते थे, वीरू भाई ने काफी विकेट चटकाए। युवी (युवराज सिंह) पाजी ने हमें विश्व कप जिताने में मदद की।’’

रैना ने कहा, ‘‘जब हम गांवों में टूर्नामेंट खेला करते थे तो हमें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करनी होती थी, नहीं तो टीम में हमारा चयन नहीं होता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्ररक्षण अच्छा होना चाहिए क्योंकि हमें नहीं पता कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हमें मौका मिलेगा या नहीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू