देश की खबरें | बेगलुरुः निर्माणाधीन इमारत में आग लगने से दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, छह फरवरी बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के उदय भानु (40) और बिहार के रोशन (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक बढ़ई और दूसरा पेंटर था।

पुलिस ने बताया कि घटना मधनायकनहल्ली थाना क्षेत्र में हुई और इसकी जानकारी पूर्वाह्न 11 बजे मिली।

पुलिस के अनुसार जिस समय आग लगी तब दो मजदूर निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल पर सो रहे थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन इमारत के अंदर फंसे आठ लोगों को बचाया। हालांकि चौथी मंजिल पर दो मजदूरों की आग से मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इमारत की चौथी मंजिल पर चाय और कॉफी बनाने के बर्तनों के साथ ही अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ मिले हैं।

अधिकारी ने विद्युत शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगने की आशंका जताई।

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में इमारत के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जांच जारी है।

पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now