एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में दिवाली मनाने की जोर-शोर से चल रहीं तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया और कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन देशभर में गति पकड़ रहा है।

देश की खबरें | दिवाली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर दिया

नयी दिल्ली, छह नवंबर भारत में दिवाली मनाने की जोर-शोर से चल रहीं तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया और कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन देशभर में गति पकड़ रहा है।

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर साझा किये गये एक वीडियो में प्रधानमंत्री ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि त्योहारों के दौरान उनकी प्राथमिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ हो।

मोदी ने कहा, ‘‘आइए, हम मिलकर आत्मनिर्भर भारत के अपने सपने को साकार करें।’’

उन्होंने लोगों से भुगतान के लिए यूपीआई डिजिटल भुगतान प्रणाली के इस्तेमाल पर जोर देने की कोशिश करने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने उनसे स्थानीय उत्पादों या शिल्पकारों के साथ सेल्फी लेकर उसे उनके ‘नमो ऐप’ पर साझा करने का भी आह्वान किया।

मोदी ने कहा कि वह इनमें से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करेंगे ताकि अन्य लोगों को ‘वोकल फॉर लोकल’ के लिए प्रेरित किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘वोकल फॉर लोकल’ आंदोलन को देशभर में गति मिल रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).