देश की खबरें | उप्र में 2017 से पहले ‘‘गुंडों व माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, अब वे लोग जेल में हैं : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शासन में ‘‘गुंडों और माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चीजें बदल गई हैं तथा ऐसे तत्व सलाखों के पीछे हैं।

अलीगढ़ (उत्तर प्रदश), 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में शासन में ‘‘गुंडों और माफियाओं’’ की मनमानी चलती थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चीजें बदल गई हैं तथा ऐसे तत्व सलाखों के पीछे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में व्यवधान डाले जाते थे, लेकिन अब ऐसी कोई बाधा नहीं है तथा ऐसी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी यहां राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक राजा महेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति और उनके सम्मान में इस विश्वविद्यालय की स्थापना कर रही है। यह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की कोल तहसील के लोढ़ा तथा मूसेपुर करीम जरौली गांव में करीब 92 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय से अलीगढ़ मंडल (डिविजन) के 395 महाविद्यालयों को संबद्ध किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ ‘नोड’ पर एक प्रदर्शनी में भी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि भारत को पहले रक्षा उपकरणों के आयातक के रूप में देखा जाता था, लेकिन आज देश को एक प्रमुख रक्षा निर्यातक माना जाता है। उन्होंने कहा, "आज न केवल भारत, बल्कि विश्व देख रहा है कि किस प्रकार आधुनिक ग्रेनेड, राइफल, लड़ाकू विमान, ड्रोन और युद्धपोत जैसे उपकरण देश में ही निर्मित हो रहे हैं।"

मोदी ने भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को भी याद किया और कहा कि अगर इस मौके पर वह यहां होते तो अपने गृह जिले में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना की सराहना करते।

मशहूर जाट हस्ती के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले समुदाय को आकर्षित करने की सत्तारूढ़ भाजपा की कोशिश के तौर पर पर में देखा जा रहा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट समुदाय के लोगों की खासी आबादी है और वे किसानों से जुड़े मुद्दे को लेकर भाजपा से नाराज़ दिख रहे हैं।

इस बीच, आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को आगामी विश्वविद्यालय के बारे में विभिन्न जानकारी दी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी इस मौके पर मौजूद थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\