देश की खबरें | बिना मंजूरी दिए केन्द्र को फाइलें भेज रही हैं बेदी, इससे विकास बाधित हो रहा है : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल किरण बेदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्थानीय सरकार की विकास और कल्याण से जुड़ी लगभग हर फाइल को बिना वजह केन्द्र को भेज रही हैं और इससे विकास बाधित हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 19 नवंबर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल किरण बेदी की आलोचना करते हुए कहा कि वह स्थानीय सरकार की विकास और कल्याण से जुड़ी लगभग हर फाइल को बिना वजह केन्द्र को भेज रही हैं और इससे विकास बाधित हो रहा है।

दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के बाद पुडुचेरी वापसी पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा पास करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए 10 प्रतिशत का कोटा रखने का फैसला किया।

यह भी पढ़े | Shiv Sena ने किया Karachi Sweets का समर्थन, Sanjay Raut बोले- इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, बेमतलब है नाम बदलने की मांग.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले बैठक में भाग लेने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों ने 10 प्रतिशत कोटा के फैसले का आम सहमति से स्वागत किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले को मंजूरी के लिए बेदी के पास भेजा गया ताकि नीट परीक्षा पास करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को मेडिकल पाठ्यक्रम में दाखिला मिल सके। लेकिन उपराज्यपाल ने बिना किसी टिप्पणी के वह फाइल केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेज दी।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव करते हुए मनाएं पर्व.

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे में जबकि दाखिले के लिए काउंसलिंग पूरी होने वाली है, बेदी इन बच्चों का नुकसान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 प्रतिशत कोटे के संबंध में उन्होंने फोन पर केन्द्रीय गृह मंत्री और गृहसचिव से बात की है। उन्होंने कहा, ‘‘गृहमंत्री ने इसपर विचार करने का आश्वासन दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट