NZ vs SA 2nd Test 2024: डेविड बेडिंगहैम का शतक, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के सामने 267 रन का लक्ष्य रखा

न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 40 रन बनाए थे और वह अभी लक्ष्य से 227 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने दिन के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉनवे (17) का विकेट गंवाया जिन्हें ऑफ स्पिनर डेन पीट ने पगबाधा आउट किया। स्टंप के समय टॉम लैथम 21 रन पर खेल रहे थे

साउथ अफ्रीका (Photo Credits: ICC/Twitter)

NZ vs SA 2nd Test 2024: न्यूजीलैंड ने इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 40 रन बनाए थे और वह अभी लक्ष्य से 227 रन पीछे है. न्यूजीलैंड ने दिन के अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर डेवोन कॉनवे (17) का विकेट गंवाया जिन्हें ऑफ स्पिनर डेन पीट ने पगबाधा आउट किया. स्टंप के समय टॉम लैथम 21 रन पर खेल रहे थे. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 235 रन बनाए। उसकी पारी का आकर्षण बेडिंगहैम का शतक रहा जिन्होंने 110 रन बनाए जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है. बेडिंगहैम ने इस बीच कीगन पीटरसन (43) के साथ पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की. यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रवीन्द्र जड़ेजा ने ठोका अपना 22वां अर्धशतक, रोहित शर्मा के साथ संभाली पारी

इन दोनों के अलावा कप्तान नील ब्रांड (34) और जुबेर हम्ज़ा (17) ही दोहरे अंक में पहुंचे. दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम छह विकेट 33 रन के अंदर गंवाए. न्यूजीलैंड की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे लंबे कद के तेज गेंदबाज विल ओरूर्के ने 34 रन देकर 5 विकेट लिए. इस तरह से उन्होंने टेस्ट मैच में 93 रन देकर 9 विकेट हासिल किए जो न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट पदार्पण पर किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

न्यूजीलैंड के किसी भी मैदान पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के नाम पर है जिसमें 1969 में ईडन पार्क ऑकलैंड में 345 रन बना कर जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका की दूसरे दर्जे की टीम से हो रहा है लेकिन उसके लिए बाकी बचे 227 रन बनाना आसान नहीं होगा क्योंकि पिच से अंतिम दो दिन टर्न मिलने की उम्मीद है. पीट को तीसरे दिन शाम को ही टर्न मिल रहा था.

पीट ने पहली पारी में 89 रन देकर 5 विकेट लिए थे जिससे न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के 242 रन के जवाब में 211 रन पर आउट हो गई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े

Fatest T20 World Cup Century: फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, हैरी ब्रूक और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे; ये बनाए रिकॉर्ड्स

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\