जरुरी जानकारी | बेकन्स इंडस्ट्रीज, वरिष्ठ अधिकारियों के शेयर बाजार में काम करने पर रोक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बेकन्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके वरिष्ठ अधिकारियों के शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगा दी है। सेबी ने यह रोक वैश्विक डिपॉजिटरी रसीद (जीडीआर) जारी करने में हेरफेर को लेकर लगायी है।
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बेकन्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड और इसके वरिष्ठ अधिकारियों के शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगा दी है। सेबी ने यह रोक वैश्विक डिपॉजिटरी रसीद (जीडीआर) जारी करने में हेरफेर को लेकर लगायी है।
सेबी ने अपनी जांच में पाया कि कंपनी ने जुलाई 2008 में 50 लाख डॉलर मूल्य के 14.4 लाख जीडीआर जारी किए। जबकि जून 2010 में 1.05 करोड़ डॉलर मूल्य के 24.9 लाख जीडीआर जारी किए।
यह भी पढ़े | गुजराती फिल्म स्टार और पूर्व भाजपा विधायक नरेश कनोडिया का कोरोना से निधन.
दोनों मौकों पर जीडीआर सिर्फ एक कंपनी विंटेज एफजेडई ने ही खरीदे और इसके लिए उसने यूरम बैंक से ऋण लिया।
इसके अलावा कंपनी जीडीआर जारी करने से जुड़ी सूचना सार्वजनिक करने के नियमों का पालन करने में भी विफल रही।
यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मनुस्मृति’ विवाद : पुलिस ने भाजपा नेता खुशबू सुंदर को हिरासत में लिया.
सेबी ने एक आदेश में कहा कि बेकन्स ने यह पूरी योजना निदेशक मंडल में प्रस्ताव पारित कर शुरू की। इसने बड़े स्तर पर निवेशकों को धोखे में रखा।
वहीं कंपनी के अधिकारियों के बारे में सेबी ने कहा कि जीडीआर जारी करने के मामले में उन्होंने निदेशक के तौर पर कोई जिम्मेदारी नहीं दिखायी ना ही कंपनी के कामकाज में अपनी रुचि दिखायी।
इसके चलते सेबी ने कंपनी के अधिकारी गुरमीत सिंह, आई. एस. सुखीजा, चंद्र प्रकाश और एच. एस. आनंद पर जुर्माना लगाया है। इसके अलावा कंपनी के पांच साल और अधिकारियों के एक से दो साल तक शेयर बाजार में काम करने पर रोक लगा दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)